राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्धेश्य विद्यार्थिओं
की सामाजिक
चेतना को जागृत करना और उन्हें निम्नानुसार अवसर उपलब्ध करवाना है.
१. लोगों के साथ मिलकर कार्य करना।
२. स्वयं को सृजनात्मक और रचनात्मक सामाजिक कार्यों में प्रवृत्त
करना।
३. स्वयं तथा समुदाय की ज्ञान वृद्धि करना।
४. समस्याओं को कुछ न कुछ हल करने में स्वयं की प्रतिभा का
व्यावहारिक उपयोग करना।
५. प्रजातांत्रिक नेतृत्व को क्रियान्वित करने में दक्षता प्राप्त करना।
६. स्वयं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए कार्यक्रम विकास में दक्षता
प्राप्त करना।
७. शिक्षित और अशिक्षितों के बीच की दूरी को मिटाना।
८. समुदाय के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए स्वयं में इच्छाएँ जागृत करना।