-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
  • jk
  • y{; ,oa ms';
  • jk
  • jk
  • jk ls ;ks ds vUrxZr lapkfyr xfrfof/k
  • jk ls ;ks esa iath;u dSls djk;sa\
  • dk;Ze vf/kdkfj;ksa dh lwph
  • dk'kh fgUnw fo'ofo|ky;


प्रो० हरेन्द्र कुमार सिंह
(कार्यक्रम समन्वयक)

संदेश

मानव जीवन निरन्तर कर्त्तव्यों की अबाध धारा है। आज के परिवेश में व्यक्ति का दायरा संकुचित होता जा रहा है और उसमें सामाजिक राष्ट्रीय चेतना क्षीण होती जा रही है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक बनाने और उनके समाधान के लिए रचनात्मक कार्यों में प्रवृत्त करने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। सेवा, साहचर्य, प्रेम, मानवता, स्वास्थ्य, सहनशीलता, स्वच्छता, बन्धुत्व - ये राष्ट्रीय सेवा योजना के पर्याय हैं। इसकी मीठी आँच में स्वयंसेवक भावी जीवन के लिए सोना बन कर निखरता है। उसका खोया व्यक्तित्व बोधन उन्हें इस योजना से पुनः मिल जाता है। किसी राष्ट्र का भविष्य युवा शक्ति की दिशा, क्षमता, ऊर्जा, सामर्थ्य और उसे प्राप्त मार्गदर्शन पर निर्भर करता है। राष्ट्र निर्माण एवं उसका सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जब आदर्श पुरूष से प्रेरणा पाकर युवा वर्ग समर्पित भाव से इसके लिए कार्य करें। 

राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक सक्रिय कार्यक्रम है। यह युवाओं में मानवता, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता, कर्त्तव्यबोध तथा सामाजिक मूल्यों को आत्मसात् कराने का एक सशक्त माध्यम है। इसके अन्तर्गत सामाजिक जीवन के हर व्यावहारिक पहलू से परिचित कराते हुए उन्हें जीवन - यापन की विसंगतियों का भी परिचय कराया जाता है, जिससे श्रेष्ठ नागरिक बन जाते हैं। इस योजना से केवल प्रमाण-पत्र ही नहीं प्राप्त होता है वरन् एक जीवन - शैली प्राप्त होती है, जिसे अपने दैनन्दिन जीवन में ग्रहण कर लें तो अभ्युदय सुनिश्चित है। आप सब लोगों से आग्रह है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग प्रदान करके इसे त्वरित गति से विकास का माध्यम बनाने हेतु आशीर्वाद दें।



प्रो० हरेन्द्र कुमार सिंह

(कार्यक्रम समन्वयक)

 

Copyright 2011 BHU Varanasi.  Designed by - OHTC Infosystems